रेत खदानों के ठेके लेने अब जेब ज्यादा होगी ढीली,बेस रेट बढ़ेगा
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब रेत खदानों के ठेके लेने ठेकेदारों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। राज्य सरकार रेत खदानों के ठेके के लिए बेस रेट 125 रुपए घन मीटर से बढ़ाकर ढाई सौ रुपए घनफीट करने जा रही है। इसके अलावा सतगढ़ी में खेल ग्राम बनाए जाने के प्रस्ताव को भी आज शाम होंने वाली कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होेने वाली कैबिनेट बैठक में रेत खनन , परिवहन, भंडारण एवं व्यापार नियमों में संशोधन करने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।संशोधन को मंजूरी मिली तो अब रेत खदानों के ठेके 250 रुपए घनफिट की दर से आबंटित किए जाएंगे। ठेके राज्य की जगह जिला स्तर से होंगे। इससे छोटे ठेकेदार भी नीलामी में भााग ले सकेंगे।
सतगढ़ी में बनेगा अंतर्राष्टÑीय स्तर का खेल ग्राम
भोपाल के सतगढ़ी में अंतराष्टÑीय स्तर के सर्वसुविधायुक्त खेल ग्राम का जन निजी भागीदारी से निर्माण करने का प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इस खेल ग्राम में हांकी, क्रिकेट,सहित अन्य खेल अकादमियों का निर्माण पचास एकड़ जमीन पर किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रालय गृह निर्माण सहकारी समिति की भोपाल के सनखेड़ी स्थित एक हजार 326 वर्गमीटर भूमि को नीलाम करने पर विचार किया जाएगा प्रदेश में वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर खरीदी के बाद मिलिंग से बच गई तीन लाख 82 हजार टन धान को नीलाम करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। केन्द्र सरकार ने मिलिंग की अवधि बढ़ाने से मना कर दिया है इसलिए अब सरकार इसे नीलाम करने जा रही है।
बारह राजमार्गो पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी
लोक निर्माण विभाग प्रदेश में बारह सड़कों पर टोल टैक्स लगाने जा रहा है। इसमें यात्री वाहनों को टोल से छूट रहेगी। सिर्फ वाणिज्यिक वाहनों से ही शुल्क लिया जाएगा। भोपाल-बैरसिया-सिरोंज, सिवनी-कटंगी, नागदा-धार, जबलपुर-पाटन-शाहपुरा, नीमच-मनासा, शुजालपुर-अकोदिया, गंजबासौदा-सिरोंज, बालाघाट- बैहर,खंडवा- मूंदी, इंदौर-देपालपुर, बुढार-अमरकंटक और आगर-जावरा मार्ग पर पांच साल के लिए टोल टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव को आज चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है।

पाठको की राय