Sunday, October 25th, 2026

वैक्सीन पर भ्रम फैलाने वालों पर अब सख्ती करेगी सरकार

भोपाल
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। अगर लोग नहीं माने और इसको लेकर उल्टी सीधी बातें की तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए शिवराज सरकार सभी यत्न कर रही है और तीसरी लहर से बचाव में जुटी है लेकिन कुछ लोगों ने इसे भाजपा की वैक्सीन, सुअर की चर्बी मिली होना और नपुंसकता से जोड़कर जो भ्रम फैलाया है वह अब गंभीरता से लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भ्रम दूर करने में बड़ा समय लगता है।

अभी हमने महामारी का विकराल रूप देखा है। इसलिए ऐसा करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन पर एक्शन लेंगे। मंत्री मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कहा कि अब तो उनकी पार्टी के ही लोग उन्हें पसंद नहीं कर रहे। उनके ट्विटर के सुर बेसुरे हो गए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी उनके लिए कह दिया कि वे सरकार नहीं चला पाए। उन्होंने भी पूर्व सीएम कमलनाथ को संयम बरतने के लिए नसीहत दे दी है। विन्ध्य का अपमान नहीं करने को कहा है।

 

#वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय