अब छुट्टी के दिन में भी खुलेगी जेयू की सेन्ट्रल लाइब्रेरी , राष्ट्रीय अवकाश के दिन रहेगी बंद
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की पढ़ाई के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत अब सेंट्रल लाइब्रेरी को छुट्टी के दिनों में भी खोला जाएगा। सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ही लाइब्रेरी बंद रहेगी, बांकी हर दिन तैयारी करने के लिए विद्यार्थी लाइब्रेरी में पहुंच सकेंगे। इसका लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा,जो विवि एसओएस में अध्ययन कर रहे।
जेयू की अध्ययनशालाओं में यूजी और पीजी के करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। दो साल से कोविड-19 के चलते कक्षाएं संचालित नहीं हो पाईं थी, लेकिन अब कक्षाएं संचालित हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए किताबों की जरूरत है। विद्यार्थी लाइब्रेरी में पहुंचने लगे हैं। अवकाश के दिन लाइब्रेरी बंद रहती थी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। विद्यार्थियों को कोर्स सहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए किताबों की जरूरत होती है। ऐसे में जो विद्यार्थी किताबों को नहीं खरीद पाते हैं, उनकी परेशानी खासी बढ़ जाती है, क्योंकि लाइब्रेरी में उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें मिल जाती हैं। पत्रिकाएं और अखबार भी पढ़ने के लिए मिल जाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अब लाइब्रेरी को डेली खोलने का निर्णय लिया है।

पाठको की राय