Monday, October 19th, 2026

अब बेल्ली फैट को बोल दे टाटा बाई बाई

 अगर आपको पेट की चर्बी परेशान कर रही है और वेट लॉस फूड से कोई असर नहीं दिख रहा है, तो चिंता ना करें. पेट की चर्बी कम करने का एक जबरदस्त तरीका यहां बताया जा रहा है. खीरे का पानी पीने से पेट का जिद्दी फैट आसानी से पिघलने लगेगा. इसके साथ ही आपको थकान और कमजोरी भी महसूस नहीं होगी. आइए जानते हैं कि बेली फैट कम करने में खीरे का पानी कैसे मदद करता है और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका क्या है?

Cucumber Water to reduce belly fat: बेली फैट कैसे घटाता है खीरे का पानी
कंसल्टेंट डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह के मुताबिक, जब हमारे पेट के आसपास चर्बी जमने लगती है, तो पेट बाहर निकलने लगता है और इसी को बेली फैट कहा जाता है. इसे कम करने के लिए खीरे का पानी जबरदस्त उपाय है.

1. वेट लॉस करने के लिए खीरे का पानी

डॉ. रंजना सिंह कहती हैं कि खीरे के पानी में ना के बराबर कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. जो कि अतिरिक्त चर्बी जमाए बिना पेट को देर तक भरा रखता है. इससे शरीर का डाइजेशन सुधरता है और पेट स्वस्थ रहता है. जब पाचन सही तरीके से काम करता है, तो शरीर फैट को एनर्जी के रूप में तेजी से इस्तेमाल करता है और वेट लॉस करने में मदद करता है.

2. शरीर होता है डिटॉक्स

बेली फैट होने का एक कारण शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ना है. जिसके कारण शारीरिक अंग ढंग से कार्य नहीं करते हैं. खीरे का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और फैट का कारण बनने वाले विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है.

3. शरीर हाइड्रेट रहता है

शरीर में पानी की कमी के कारण ना सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि कमजोरी व एनर्जी की कमी भी रहती है. खीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की मात्रा होती है. जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाकर रखती है. इसकी वजह से वजन कम होने के साथ आपकी ऊर्जा में कमी नहीं आती.

Cucumber Water Recipe: घर पर कैसे बनाएं खीरे का पानी

बेली फैट घटाने के लिए खीरे का पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए. जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट तेजी से बर्न  होता है. खीरे का पानी बनाने की विधि इस प्रकार है.

खीरे का पानी बनाने की विधि: एक खीरे को छीलकर पतले स्लाइस में काटें. इसके बाद एक कांच की बोतल या जार में खीरे के स्लाइस के साथ 1 गिलास पानी, 1 नींबू का रस और स्वादानुसार काला नमक डालकर रातभर रख दें. अगली सुबह इसका सेवन करें.

 

Source : Agency

पाठको की राय