अब बिजली अधिकारियों के साथ मारपीट करना, बिजली चोरी करने के साथ ही बिल जमा नहीं करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी
भोपाल
अब बिजली अधिकारियों के साथ मारपीट करना, बिजली चोरी करने के साथ ही बिल जमा नहीं करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। दरअसल इन सभी बिजली के मामलों का निराकरण करने के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति में अपर मुख्य सचिव से ऊर्जा विभाग मनु श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है।
बिल नहीं जमा करने वालों की पहचान करेगी समिति
गठित की गई समिति के माध्यम से ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जाएगी जो जानबूझकर बिजली बिल का भुगतान नहीं करते हैं। विद्युत चोरी पकड़ने और बकाया राशि की वसूली के दौरान बिजली कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ अभद्रता की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। समिति शासकीय विभागों और शासकीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर विद्युत कंपनी की बकाया राशि का भुगतान तय करेगी।
इनको बनाया गया है समिति में सदस्य
सचिव वित्त विभाग, प्रबंध संचालक, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, आयुक्त भू-अभिलेख, पुलिस महानिदेशक के प्रतिनिधि, प्रबंध संचालक मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड। विशष कर्तव्यस्थ अधिकारी ऊर्जा विभाग समिति में सदस्य संयोजक होंगे। समिति बिजली संबंधित समस्याएं भी सुनेगी।
#Strict action will be taken against those who steal electricity

पाठको की राय