Tuesday, October 20th, 2026

अब तभी मिलेगा वेतन जब ईएसएस अपडेशन हो जाएगा

ग्वालियर। उन्हीं शासकीय सेवकों का फरवरी माह का वेतन निकलेगा जिनके द्वारा ईएसएस (एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस) प्रोफाइल अपडेशन कर दिया जाएगा। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों का जल्द से जल्द शत-प्रतिशत ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में यह काम पूरा न होने पर आहरण एवं संवितरण अधिकारी व संबंधित लिपिक का वेतन भी आहरित नहीं किया जा सकेगा। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन एवं अन्य कठिनाईयों के निराकरण के लिये जिला कोषालय में एक सेल का भी गठन किया गया है।  वरिष्ठ कोषालय अधिकारी रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत हर शासकीय सेवक का ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन किया जाना है। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन न होने से सेवानिवृत और मृत कर्मचारी के पेंशन आदि स्वत्वों के निराकरण में कठिनाई आती है और देरी भी होती है। इस वजह से सभी विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द यह काम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय