Wednesday, October 21st, 2026

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए अब 10 मार्च तक होगा पंजीयन

भोपाल

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि 6 मार्च तक निर्धारित की गई थी। अब प्रदेश के गेहूँ उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिये किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गयी है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय