Friday, October 23rd, 2026

अब रेलयात्री मोबाइल एप से ट्रेन के साथ प्लेटफार्म का भी ले सकेंगे टिकट

भोपाल. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यूटीएस आन मोबाइल एप में यात्रा टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इससे अब रेल उपयोगकर्ता घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं, जबकि जियो फेंसिंग की आंतरिक सीमा अपरिवर्तित रहेगी अर्थात केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति रहेगी।

अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वह अपने मोबाइल से आसानी से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

 

#Now railway passengers

Source : Agency

पाठको की राय