Sunday, October 25th, 2026

अब गर्भवती महिलाओं को लग सकती हैं Vaccine-स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली
कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है. सरकार ने कहा है कि अब गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकती है. यह घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है.

'टीका लगवाना सभी के लिए फायदेमंद'
ICMR के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव (Dr Balram Bhargava) ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना फायदेमंद है और उन्हें यह टीकाकरण करवाना भी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में गाइडलाइन जारी कर दी हैं और प्रेग्नेंट महिलाओं को टीका लगवाने में अब कोई बाधा नहीं है.

'दोनों देसी वैक्सीन कोरोना पर कारगर'
ICMR चीफ ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ भारत में दोनों वैक्सीन कारगर हैं. कोविशील्ड (Covidshield) और कोवैक्सीन (Covaxin) लगवाने से वायरस के सभी वेरिएंट से बचाव हो सकता है.

'भारत में डेल्टा प्लस के 48 मामले'
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) का डेल्टा प्लस (Delta Plus) वेरिएंट फिलहाल दुनिया के 12 देशों में पाया गया है. भारत में अब तक इस वेरिएंट के 48 केस सामने आए हैं लेकिन वे बहुत स्थानीय स्तर के मामले थे. उन्होंने दावा किया कि इस वेरिएंट के बड़े पैमाने पर प्रसार का अभी तक कोई संकेत नहीं दिखा है.

 

#हैं Vaccine

Source : Agency

पाठको की राय