Monday, October 26th, 2026

MP में अब 3 घंटे में बन जाएगा परमानेंट डीएल

भोपाल
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में परिवहन विभाग की तरफ से अब 3 घंटे के अंदर ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बना कर देने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 300 रुपए ही खर्च करने होंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसकी शुरुआत 15 अगस्त के बाद से कर दी जाएगी। इसके बाद जरूरतमंद लोग RTO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

 रुपए अधिक देने होंगे मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यदि किसी वाहन चालक को दो और चार पहिया का डीएल चाहिए होगा तो उसे फीस के अलावा दोनों स्ट्रीम के 300-300 के हिसाब से 600 रुपए अधिक देने होंगे। इसमें ऐसे लोगों को रियायत दी जाएगी, जो किसी भी ड्राइविंग स्कूल से ड्राइविंग टेस्ट लिए होंगे। यानि कि ऐसे लोगों को टेस्ट भी नहीं देना पड़ेगा।

 15 अगस्त के बाद होगी शुरुआत परिवहन विभाग के अधिकारी ने पत्रकारों से बताया कि इस व्यवस्था पर एनआईसी के अफसर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें नया सॉफ्टवेयर भी बनाने का निर्देश दे दिया गया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त के बाद डाटा इंटीग्रेशन सहित अन्य कार्य पूरे होते ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

 

#परमानेंट डीएल

Source : Agency

पाठको की राय