Monday, October 26th, 2026

अब 29 जुलाई को जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

 भोपाल
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (ग्राम, जनपद और जिला) होने के बाद अब 29 जुलाई को जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी बनाया है। जिला पंचायत सदस्य अपने बीच से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच का चुनाव कराने के लिए प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, दूसरे चरण के लिए 25 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 26 जुलाई को पंचों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर पीठासीन अधिकारी नियुक्त करेंगे।

इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पहले चरण का सम्मेलन 27 और दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष 29 जुलाई को चुने जाएंगे। सम्मेलन आयोजित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रखी जाए।

 

#चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय