Wednesday, October 21st, 2026

अब ब्रिटेन में नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता

लंदन
यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस के बाद अब नोरोवायरस ने चिंता बढ़ा दी है। पांच हफ्तों में इस वायरस के करीब 154 मामले सामने सामने आ चुके हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह भी कोरोना जैसा घातक है। ब्रिटेन में यह ऐसे समय आया है जब लोग लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद जीवन के सामान्‍य होने की उम्‍मीदें कर रहे थे।

ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि पब्लिक हेल्‍थ इंग्‍लैंड लगातार मरीजों पर नजर रखे हुए हैं। इस हेल्‍थ एमरजेंसी की मानें तो इस वायरस के केस में पिछले कुछ समय में तीन गुना इजाफा हुआ है। सबसे ज्‍यादा डराने वाली बात है कि इस वायरस के केस उन जगहों पर ज्‍यादा हैं जहां पर बच्‍चों की संख्‍या ज्‍यादा है, जैसे कि नर्सरी और चाइल्‍ड केयर सेंटर्स। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की तरफ से कहा गया है कि नोरोवायरस कोरोना वायरस की तुलना में कहीं ज्‍यादा खतरनाक है और इसकी वजह से संक्रमण तेजी से फैलता है। जो भी व्‍यक्ति इस वायरस से संक्रमित है उसे उल्‍टी और डायरिया जैसे लक्षण होते हैं।

 

#नोरोवायरस

Source : Agency

पाठको की राय