Friday, October 23rd, 2026

अब कोई शिक्षा कर्मी भर्ती नहीं होगी जो होगी शिक्षक भर्ती होगी

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत  सचिव संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैने घोषणा की  ओल्ड पेंशन लागू होगी तो यह सोचा नहीं था कि इसका असर कितनी दूर तक होगा। एक फैसले से जीवन में कितना परिवर्तन होता है। अधिकारियों कर्मचारियों को नहीं रहेगी अब बूढापे की चिंता। मध्यप्रदेश के बाद शिक्षक भर्ती सीधे हमारे कार्यकाल में हुआ। अब कोई शिक्षा कर्मी भर्ती नहीं होगी,जो होगी शिक्षक भर्ती होगी।

उन्होने कहा कि कोरोना संकट काल में सब को विश्वास था कि एक बार छत्तीसगढ़ बॉर्डर में पहुंच जाएं तो सरकार हमें हमारे घर तक पहुंचा देगी.कोरोना काल में सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 माह का राशन नि:शुल्क किया, केंद्र सरकार से भी पहले.शासकीय योजना का लाभ गरीब से गरीब आदमी तक पहुंचना चाहिए.लघु वनोपज खरीदी- पहले 7 प्रकार अब 65 प्रकार के वनोपज का संग्रहण किया जा रहा। अब तो कोदो कुटकी और रागी भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है.

राज्य सरकार द्वारा 5 दिवसीय कार्यालय प्रणाली लागू की गई है। तीज त्योहार की भी छुट्टी दे रहे हैं.दंतेवाड़ा की महिला समूह ने गोबर से गुलाल बनाकर गोबर से चन्दन बनाने की बात को चरितार्थ किया है.हर व्यक्ति के लिए 55 लीटर पानी की आवश्यकता है, लेकिन पानी है कहाँ इसीलिए हमने नरवा कार्यक्रम लागू किया है.अभी रूस यूक्रेन युद्ध हो रहा है, रासायनिक उर्वरक का रॉ मटेरियल विदेशों से आता है, चीन का इस क्षेत्र में मोनोपोली है.

स्वावलंबी बने और वर्मीकम्पोस्ट और आॅर्गेनिक खाद का उपयोग करें.बच्चे अगर कमजोर रहे तो मजबूत छत्तीसगढ़ की कल्पना कैसे की जा सकती है इसलिय सुपोषण अभियान चलाया जा रहा हैहमारी कोशिश है कि गांवों के साथ शहरों में लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं, 4 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं।

 

#teacher recruitment

Source : Agency

पाठको की राय