Monday, October 19th, 2026

अब मार्क वाह्ल्बर्ग ने निकली हुई तोंद के साथ साझा की तस्वीर, पत्नी ने दिया खास रिएक्शन


कोरोना सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी अपने पैर पसार रहा है। जिससे बचने के लिए एक मात्रलॉकडाउन ही उपाय नजर आ रहा है। ऐसे में क्या आम, क्या खास सभी घर पर बैठने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में सेलेब्स का वजन भी बढ़ने लगा है। बीते दिनों हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने अपनी निकली हुई तोंद के साथ तस्वीर साझा की थी। हाल ही में मशहूर अभिनेता मार्क वाह्ल्बर्ग ने भी अपनी ऐसी ही तस्वीर साझा की है जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। बता दें कि ये तस्वीर खुद मार्क वाह्ल्बर्ग ने साझा की है। हमेशा फिट रहने वाले मार्क का इस तस्वीर में वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उनकी तोंद भी निकल गई है। विल स्मिथ मे इसके साथ दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है जिसपर उनकी पत्नी रिया का भी जबरदस्त रिएक्शन आया है। मार्क ने तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन में लिखा है, 'तीन हफ्तों के अंदर इतना बड़ा बदलाव।' उनकी पत्नी रिया ने लिखा, 'हमेशा की तरह हॉट और स्मार्ट लग रहे हो।' फैंस यह तस्वीर देख काफी हैरान रह गए हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मार्क का यह बदला हुआ लुक उनकी आने वाली किसी फिल्म के लिए है लेकिन स्पष्ट तौर पर यह पता नहीं चल पाया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय