Tuesday, October 20th, 2026

अब रियलिटी शो होस्‍ट करेंगी कंगना रनौत, Temptation Island के देसी वर्जन में लगाएंगी तड़का

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के फैन्स के लिए गुड न्यूज है। सलमान खान (Salman Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरह कंगना जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। कंगना की डिजिटल डेब्यू को आप किसी फिल्म या वेब सीरीज से जोड़कर देखें, इससे पहले आपको बता दें कि कंगना एक रियलिटी शो के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। कंगना इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक '

टेंप्टेशन आईलैंड शो' (Temptation Island) के इंडियन अडेप्टेशन के साथ ओटीटी डेब्यू (OTT Debut) करने जा रही हैं। कंगना ने इस शो को साइन कर लिया है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेंप्टेशन आईलैंड शो में कपल्स और सिंगल पार्टिसिपेट करते नजर आएंगे। इस शो को काफी दिलचस्प फॉर्मेट के साथ बनाया गया है। जिसमें दिखाया जाएगा कि शो के कंटेस्टेंट्स अपने पर्टनर के साथ रिलेशन और कनेक्शन कैसे बनाते है, इसका टेस्ट किया जाएगा। शो होस्ट के दौरान कंगना एक अलग ही अवतार में नजर आने वाली हैं।

वर्क फ्रंट की बात करे तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी 'धाकड़' फिल्म की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं। कंगना ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर बुडापेस्ट से फोटोज शेयर की थीं। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं।

 

Source : Agency

पाठको की राय