Monday, October 19th, 2026

अब मटर कारोबारी के ठिकानों पर IT छापेमारी, कानपुर में 5 टीमें खंगाल रहीं घर  

कानपुर
यूपी में इत्र और जूते के बाद अब मटर कारोबारी आयकर के रेडार पर हैं। आयकर विभाग की पांच टीमें मटर कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मिल रही सूचना के मुताबिक दाल कारोबारी के ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है। छापेमारी की सूचना हड़कंप मचा है। इलाके लोग और कारोबारी सहमे हुए है। सूचना के मुताबिक आयकर की टीमें सुबह से ही मटर कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पांच घंटे से ज्यादा देर से चल रही छापेमारी में टीमों ने पूरा घर खंगाल डाला। टीम एक व्यापारी को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। ठिकानों से मिले कागजात को अपने कब्जे में ले लिया है। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग की सख्त रूख जारी है। आयकर की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। कन्नौज काराबोरी पीयूष जैन के घर से शुरू हुई रेड अभी जारी है। आयकर विभाग ने पीयूष जैन के ठिकानों से अरबों से ज्यादा नकद कैश और 23 किलो सोना किया था। इसके सपा एमएलसी इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन और मलिक मियां समेत कई कारोबारियों के यहां छापेमारी की। आयकर के छापेमारी का सिलसिला यहीं नहीं रूका। आईटी अखिलेश के करीबी बिल्डर और आगरा के जूता कारोबारी के घर छापेमारी की। इसके आज सुबह मटर कारोबारी के यहां छापेमारी कर रही है।  पीयूष जैन के घर पर छापा मारा था और 197 करोड़ रुपए नकद और 23 किलो सोना बरामद किया था. इसके बाद पुष्पराज जैन समेत कई और इत्र कारोबारियों पर छापे मारे गए. इतना ही नहीं, आगरा में जूता कारोबारियों पर भी आईटी ने शिकंजा कसा और बीते कई दिनों से अब भी छापेमारी जारी है.

 

#Now IT raids

Source : Agency

पाठको की राय