Tuesday, October 20th, 2026

अब वक्‍त है अपने आहार में प्‍याज को शामिल करने का, इम्‍युनिटी बढ़ाने के साथ ये 5 लाभ भी देती है प्‍याज

हम में से ज्‍यादातर लोग प्‍याज से आने वाली एक अलग गंध के कारण उससे परहेज करते हैं। बावजूद इसके कि इसका क्रंची का टेस्‍ट खाने के स्‍वाद को और बढ़ा देता है। गर्मी का मौसम बढ़ने के साथ ही भारतीय खानपान में प्‍याज को अधिक महत्‍व दिया जाने लगता है। क्‍या आप जानती हैं कि इसकी वजह क्‍या है? असल में प्‍याज में वे सभी पोषक गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़ती गर्मी में होने वाली समस्‍याओं का मुकाबला करने के लिए आपको तैयार करते हैं। कोविड-19 के समय में इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए भी आपको अपने आहार में प्‍याज को शामिल करना चाहिए।
 

आयुर्वेद में भी है प्‍याज का महत्‍व

भले ही नवरात्रि और अन्‍य विशेष अवसरों के भोजन में आप प्‍याज का बहिष्‍कार करें, मगर आयुर्वेद ने प्‍याज को बहुत महत्‍व दिया गया है। एंटी इंफ्लामेटरी और अन्‍य औषधीय गुणों के कारण स्‍कैल्‍प और सिर के घावों में प्‍याज के इस्‍तेमाल की सिफारिश की गई है। साथ ही हेयर ग्रोथ में भी प्‍याज के रस को लाभदायक माना गया है।

 

#प्‍याज

Source : Agency

पाठको की राय