Saturday, October 24th, 2026

अब तीसरे राउंड में 40% बीएड की सीटों पर प्रवेश देने होगी कवायद

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने एनसीटीई के नौ कोर्स में प्रवेश देने के लिये दूसरे राउंड की काउसंलिंग पर विराम लगा दिया है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में विभाग 11 हजार 300 विद्यार्थियों का प्रवेश करा सका है। जबकि प्रथम राउंड में करीब बीस हजार विद्यार्थियों ने बीएड में प्रवेश लिये थे। दोनों राउंउ में विभाग ने 606 बीएड कालेजों की 53 हजार सीटों प्रवेश देने के लिये करीब 55 हजार विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की थीं। इसमें अभी तक करीब 30 हजार 300 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिये हैं। अभी भी करीब 23 हजार सीटों पर प्रवेश रिक्त बने हुये हैं।

अब विभाग उक्त रिक्त सीटों पर प्रवेश कराने के लिये तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू करेगा। आज शाम तक कॉलेजों की रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक हो जाएगी। इसके बाद तीसरे राउंड के पंजीयन 12 सितंबर से आनलाइन शुरू हो जाएंगे, जो 16 सितंबर तक जारी रहेंगे।

 

#BEd seats

Source : Agency

पाठको की राय