Thursday, October 22nd, 2026

बाइक पर अब पीछे बैठा व्यक्ति भी अगर हेलमेट नहीं लगाता है तो उसका भी चालान काटा जा रहा है

कानपुर
बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस अभी तक चालान काटती थी, लेकिन अब पीछे बैठा व्यक्ति भी अगर हेलमेट नहीं लगाता है तो उसका भी चालान काटा जा रहा है। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चार दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 11,754 वाहन चालकों के चालान काटे गए। डीसीपी यातायात आरती सिंह ने बताया कि बीते चार दिनों में विशेष रूप से पीछे बैठकर हेलमेट नहीं लगाने पर वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। बाइक और स्कूटी चालक के साथ ही पीछे बैठा व्यक्ति अगर हेलमेट नहीं लगाए है तो एक हजार रुपये का चालान कटेगा।

दोनों लोगों को हेलमेट पहनना अनिवार्य
डीसीपी ने कहा कि आगे भी इस तरह के विशेष अभियान चलाए जाएगा। बाइक में बैठे दोनों लोगों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यातायात पुलिस के साथ ही चौराहे पर लगे कैमरों के माध्यम से भी चालान काटे जा रहे हैं। यातायात विभाग ने बीते चार दिनों में माल वाहनों में सवारी बिठाना, रांग साइड, नो पार्किंग, गलत नंबर प्लेट के अलावा बाइक के पीछे बैठकर हेलमेट नहीं लगाने पर 1062 वाहन चालकों के चालान किए। इस अभियान के पहले दिन 1810, दूसरे दिन 3066, तीसरे दिन 3284 और चौथे दिन 3594 वाहनों के चालान काटे गए।

 

#pillion rider will also have to wear helmet

Source : Agency

पाठको की राय