Thursday, October 22nd, 2026

अब निजी वाहन पर भारत सरकार नहीं लिख सकेंगे सरकारी अधिकारी, जारी हुआ आदेश

नई दिल्ली
अब सरकारी अधिकारी अपने निजी वाहन पर भारत सरकार नहीं लिखवा सकेंगे। इसको लेकर भारत सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

वाहनों पर भारत सरकार लिखने के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जो भी सरकार अधिकारी अब तक अपने निजी वाहनों पर भारत सरकार लिखा करते थे, अब उसकी आज्ञा नहीं होगी। यानी अधिकारी अब अपने निजी वाहनों पर भारत सरकार नहीं लिख सकेंगे।

भारत सरकार ने ये शासनादेश उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों औऱ सभी जिलों के लिए जारी किया है। इसमें किसी भी प्राइवेट वहिकल पर भारत सरकार, उसके मंत्रालय, विभाग या पदों का नाम लिखवाने पर सख्त हिदायत दी गई है। शासनादेश में कहा गया है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा प्राइवेट या पर्सनल वहिकल पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया नहीं लिखवाया जाएगा। ये दिशानिर्देश सभी मंत्रालय और विभागों के कर्मचारियों परलागू होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह सर्कुलर जारी किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय