Friday, October 23rd, 2026

अब Gmail हुआ डाउन, मेल रिसीव और सेंड नहीं कर पा रहे यूजर्स

नई दिल्ली
पिछले सप्ताह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के डाउन होने के बाद अब गूगल का जीमेल डाउन हो गया है। कई यूजर्स को जीमेल की सर्विस में खराबी महसूस हुई है, वह न तो मेल भेज पा रहे हैं और ना ही उन्हें किसी का मेल आ रहा है। अभी तक फिलहाल यह समस्या भारतीय यूजर्स को ही आ रही है। ट्विटर पर लोगों ने बताया कि वह गूगल के फ्री ईमेल सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
 
दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल के जीमेल में ऐसी समस्या कई लोगों को पहली बार फेस करना पड़ रहा है। ट्विटर पर यूजर्स 18 परसेंट सर्वर कनेक्शन, जबकि 14 फीसदी ने लॉगिन की दिक्कत की रिपोर्ट की है। वहीं, इंटरनेट सर्विस आउटेज पर नजर रखने वाली साइट Down Detector के मुताबिक 68 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें जीमेल की वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स ने दावा किया कि जीमेल चलते-चलते अचानक ही बंद हो गया। पहले तो लोगों ने अपने इंटरनेट को इसका जिम्मेदार समझा लेकिन अन्य वेबसाइट खुलने के बाद जीमेल की समस्या का पता चला।
 
ट्विटर पर #gmaildown टॉप ट्रेंड कर रहा है लेकिन अभी तक गूगल की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ने लगभग छह घंटे के आउटेज की सूचना दी थी, जिसके बाद वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद रहा था। फेसबुक और उसके व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ऐप पिछले सोमवार को दोपहर के आस-पास डाउन हुए थे। डाउनडेटेक्टर ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी विफलता थी। लगभग 5:45 बजे कुछ यूजर्स तीनों ऐप्स पर सर्विस का इस्तेमला करने लगे थे। बता दें कि फेसबुक को ट्विटर पर काफी ट्रोल भी होना पड़ा था।

 

#Gmail हुआ डाउन

Source : Agency

पाठको की राय