Tuesday, October 20th, 2026

अब एसिडिटी और गर्ड से पाए जल्दी छुटकारा

सीने के बीच में जलन या दर्द होता है तो इस आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़ें। इस एहसास का सबसे आम कारण GERD हो सकता है, जिसे गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज कहते हैं। इसमें पेट का खाना या गैस बार-बार फूड पाइप में वापिस आ जाता है।

हेल्थ कोच और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका शेरावत ने बताया कि इसकी वजह से सीने के बीच में जलन, दर्द, ब्लोटिंग, बार-बार डकार आना, जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखते हैं। अब जान लेते हैं कि एसिडिटी को कम करने या इसकी रोकथाम करने के लिए क्या करना चाहिए?
​
छोड़ दें ओवरईटिंग करना

GERD रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि आप ओवरईटिंग ना करें। यह आदत आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत बुरी है और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। इसलिए हमेशा छोटी-छोटी मील दिन में कई बार लें। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे।

खाने खाने के 30 मिनट तक ना लेटें

कुछ लोग खाते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं। जबकि डॉक्टर कहती हैं कि खाना खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक लेटना नहीं चाहिए। क्योंकि इस वजह से पेट से फूड पाइप में खाना या गैस रिफ्लक्स हो सकती है।

छोड़ दें ये गंदी आदत

एल्कोहॉल और स्मोकिंग से तुरंत ही दूरी बना लें। धूम्रपान करने से शरीर में निकोटीन जाता है, जो कि पेट और फूड पाइप को अलग करने वाले ढक्कन को ढीला कर देता है। जिससे एसिडिटी बार-बार परेशान करती है।

डाइट और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें

पेट निकलने को सेंट्रल ओबेसिटी कहा जाता है। इसकी वजह से भी पेट और फूड पाइप के बीच का ढक्कन ढीला हो जाता है। इसलिए बैलेंस्ड डाइट और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देकर वजन को कंट्रोल में रखें।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय