Saturday, October 31st, 2026

गाजर का हलवा अब डायबिटीज के मरीज भी जी खोलकर खा सकेंगे

ठंड के दिनों में गाजर का हलवा खाने का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन जो लोग डायबिटीज  से पीड़ित है उन्हें इसके बारे में सोचना भी मना होता है। जी हां, क्योंकि इसमें खूब सारी शक्कर  डाली जाती है, इसलिए गाजर का हलवा खाना शुगर पेशेंट को मना होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल आप गाजर के हलवे  को मीठा करने के लिए कर सकते हैं और जी खोलकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इससे ना ही आपकी ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगी और ना ही कोई और समस्या होगी...

खजूर
गाजर का हलवा बनाते समय अगर आप इसमें चीनी की जगह खजूर का यूज करेंगे, तो इससे हलवा मीठा भी हो जाएगा और उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा। डायबिटीज के मरीज खजूर या डेट्स  डाला हुआ हलवा बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं।

गुड़
गाजर के हलवे में आप चीनी की जगह गुड़  का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन याद रखें कि जब हलवा पूरी तरह से बनने वाला हो तभी गुड़ को कूटकर इसमें डालें और अच्छे से मिला लें।

टोंड मिल्क
गाजर के हलवे को पकाने के लिए खूब सारे दूध का उपयोग किया जाता है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित है तो आप फुल क्रीम दूध की जगह इसमें टोंड मिल्क  डालें। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

मेपल सिरप
गाजर के हलवे में चीनी की जगह आप मेपल सिरप  भी डाल सकते हैं। यह एक ऐसा नेचुरल मीठा सिरप है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इससे ब्लड ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा और यह आपके हलवे को मीठा और स्वादिष्ट बनाता है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय