Wednesday, October 21st, 2026

अब 15 दिन में मिलेगी डुप्लीकेट अंकसूची, पुनर्गणना, उत्तरपुस्तिकाओं की छायाप्रति

भोपाल.
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली नई सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में शामिल किया गया है। डुप्लीकेट अंकसूची,उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्गणना, उत्तरपुस्तिकाओं की छायाप्रति अब पंद्रह दिन में उपलब्ध कराई जाएंगी।
लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की सेवाओं के लिए समयसीमा तय कर दी है।

डुप्लीकेट अंकसूची सहायक निदेशक स्तर पर  वर्ष 2004 से वर्तमान तक प्रकरणों में पूर्ण आवेदन प्राप्त होंने पर पंद्रह दिन में मिल जाएगी।नहीं होंने पर निदेशक को अपील की जा सकेगी वे एक माह में इसका निराकरण करेंगे। अंकसूची में संशोधन सहायक निदेशक स्तर पर नाम, उपनाम में सुधार अनुमोदन के बाद तीस दिन में हो जाएगा।

अंकसूची का सत्यापन सहायक निदेशक द्वारा वर्ष 2004 से वर्तमान तक के प्रकरणों में पूर्ण आवेदन पत्र प्राप्त होंने पर तीस दिन में हो जाएगा। उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्गणना सहायक निदेशक के स्तर पर परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि से पंद्रह दिन की अवधि में आनलाईन आवेदन पर कर दी जाएगी। उत्तरपुस्तिकाओं की छायाप्रति परिणाम की घोषणा के पंद्रह दिन में आॅनलाईन आवेदन पर उपलब्ध करा दी जाएगी। मान्यता संबद्धता सहायक निर्देशक स्तर पर कक्षा एलकेजी से कक्षा उत्तरमध्यमा बारहवी तक जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा पर चालीस दिन में दी जाएगी।

 

#duplicate marksheet#recalculation#photocopy

Source : Agency

पाठको की राय