अब घर बैठे ये सिम्पटम्स को भूल कर भी न करे इग्नोर, हो सकता है कैंसर
कैंसर एक ऐसी गंभीर लाइलाज बीमारी है जिसका शुरुआत में पता नहीं चल पाता और जब तक पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कैंसर की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए कैंसर के शुरूआती लक्षणों की पहचान जरूरी है। कई बार कैंसर के लक्षण जीवनशैली से जुड़ी आम बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। एक वजह यह भी है कि बहुत से लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।
कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कैंसर क्या है? कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। इसमें कैंसर की कोशिकाएं अनकंट्रोल होते हुए बढ़ने लगती हैं। ऐसा होने से शरीर के दूसरे अंगों को नुकसान होता है और उनका कामकाज प्रभावित होता है, जिससे आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई बार लक्षणों का पता भी नहीं चलता है। कैंसर की पहचान का क्या तरीका है? इस सवाल का जवाब डॉक्टर विनोद शर्मा आपको दे रहे हैं।
कैंसर का सबसे पहला लक्षण क्या है?
डॉक्टर ने बताया कि जब आप सुबह सोकर उठते हैं, तो आपको अपने तकिये और चादर को देखना चाहिए। अगर इन पर पसीने के निशान नजर आ रहे हैं, तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको यह लक्षण महसूस हो रहा है, तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर के पास भागना चाहिए और कैंसर का टेस्ट कराना चाहिए।
कैंसर का पहला लक्षण
रात को पसीना आना किस कैंसर का लक्षण
रात को सोते हुए पसीना आना कार्सिनॉयड ट्यूमर, ल्यूकेमिया, लिंफोमा, बोन कैंसर, लीवर कैंसर और मेसोथेलियोमा कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके लिए आपको डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
कैंसर होने पर पसीना क्यों आता है
ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपका शरीर कैंसर से लड़ने की कोशिश कर रहा होता है। हार्मोन लेवल में बदलाव भी एक कारण हो सकता है। जब कैंसर के कारण बुखार होता है, तो आपके शरीर को ठंडा होने की कोशिश में अत्यधिक पसीना आ सकता है। कुछ मामलों में, कीमोथेरेपी, हार्मोन में परिवर्तन करने वाली दवाएं और मॉर्फिन जैसे कैंसर के उपचारों के कारण रात में पसीना आता है।
रात में पसीना आने के अन्य कारण
पेरिमेनोपॉज़ और मीनोपॉज के दौरान हार्मोन लेवल में परिवर्तन
गर्भावस्था के दौरान हार्मोन और ब्लड फ्लो बढ़ना
कुछ बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे टीबी
लो ब्लड प्रेशर या हाइपोग्लाइसीमिया
हार्मोन थेरेपी दवाएं और बुखार कम करने वाली दवाएं
हाइपरथायरायडिज्म
तनाव
चिंता
रात में पसीना आने पर क्या करें
अगर आपको रात को सोते हुए ज्यादा पसीना आता है, तो आपको कैंसर हो भी सकता है या नहीं भी। इसकी सही पहचान के लिए आपको किसी भी कीमत पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। संभव है कि पसीना आने के और भी कई कारण हो सकते हैं। ध्या रखें कि कैंसर की रोकथाम और सही इलाज के लिए समय पर लक्षणों की पहचान जरूरी है।

पाठको की राय