Tuesday, October 20th, 2026

अब रीवा में दलित पर अत्याचार, सरेराह पीटा और जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

रीवा
प्रदेश में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सीधी पेशाबकांड के बाद ग्वालियर में युवक से तलवे चटवाने का वीडियो सामने आया, वहीं अब रीवा में दलित से मारपीट कर जूतों की माला पहनाकर घुमाने का मामला सामने आया है।

 

जानकारी के अनुसार रीवा में दलित युवक के साथ मारपीट की गई। पिता-पुत्र ने दलित युवक इंद्रजीत मांझी के साथ मारपीट कर जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस निकाला है। उक्त घटना की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। घटना सोहागी थाना क्षेत्र के गंगतीरा की है। मामले की जानकारी लगते ही थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तो वहीं आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।


ग्वालियर से तलवे चटवाने का वीडियो
ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के युवक का कुछ लोगों ने अपहरण किया फिर कार में जमकर मारपीट की गई। इसके बाद उससे तलवे चटवाए गए। आरोपी आपने आपको गुर्जर बता रहे हैं और जिस युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं, वह मुस्लिम समुदाय से है। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सीधी मामले को शांत करने की कोशिश
सीधी पेशाबकांड पर जमकर सियासत गर्मा गई थी। इस पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी का घर तोड़ दिया। सीएम शिवराज ने पीड़ित के पैर धोए और माफी मांगी। हालांकि पीड़ित का कहना है कि आरोपी को छोड़ दिया जाए, उसे उसकी गलती का अहसास हो गया है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय