Saturday, October 24th, 2026

अब प्रदेश में कर्नाटक मॉडल से धुलेंगे कपडे, वीडी शर्मा सरकार को लिखेंगे पत्र

भोपाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को कर्नाटक के बेंगलुरु में धोबीघाट पर कपड़ों की धुलाई के लिए संचालित मॉडल अच्छा लगा है और उन्होंने कहा है कि वे मध्यप्रदेश के महानगरों में इस तरह की व्यवस्था लागू करने को लेकर सरकार से चर्चा करेंगे और निकायों को पत्र लिखेंगे कि इस मॉडल को लागू कर सुविधाओं में वृद्धि की जा सकती है।

शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान पदयात्रा करते हुए यहां बनाए गए धोबीघाट और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शर्मा को बताया गया कि यहां धोबी का काम करने वाले लोगों की उंगलियां गलने से बचाने और उन्हें सुविधाएं देने के स्थानीय विधायक की पहल पर वाशिंग मशीनें लगाई गई हैं और पूरी कालोनी में लगी मशीनों के जरिये धोबी का काम करने वालों द्वारा कपड़ों की धुलाई की जाती है। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में इस तरह की व्यवस्था की जा सकती है।

इसलिए वे इन जिलों के नगरीय निकायों से यहां दौरा कर इसकी व्यवस्था समझने के लिए कहेंगे। शासन स्तर पर भी इस मामले में चर्चा की जाएगी।  उधर दो दिन के लिए कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को भी जनसंपर्क किया और प्रत्याशियों के समर्थन में पदयात्रा की। उन्होंने यहां मल्लिकार्जुन स्वामी के दर्शन किए और जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

 

 

#वीडी शर्मा को भाया

Source : Agency

पाठको की राय