Wednesday, October 21st, 2026

अब Twitter पर ब्लू टिक सब्सक्राइबर कर सकेंगे दो घंटे तक के वीडियो अपलोड

वाशिंगटन
 एलन मस्क ने  ब्लू टिक वालों को दो घंटे तक लंबे वीडियो अपलोड करने की सौगात दी है। एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर अब 2 घंटे के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। ट्विटर पर ब्लू टिक हटाए जाने के बाद कई यूजर्स ने ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब किया जबकि कई यूजर्स लगातार इसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने सब्सक्रिप्शन को रद्द भी कर दिया है।

पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार 1,50,000 यूजर्स ने नवंबर में लॉन्च होने के कुछ ही दिनों के भीतर ट्वीटर ब्लू के लिए साइन अप किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में ब्लू को सब्सक्राइब करने वाले ट्विटर यूजर्स में से करीब 81,843 यूजर्स या 54.5 फीसदी ने सब्सक्रिप्शन रद्द कर दिया गया।

हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर का सीईओ पद छोड़ने का ऐलान करते हुए एनबीसी यूनिवर्सल में वैश्विक विज्ञापन और भागीदारी विभाग की चेयरमैन लिंडा याकारिनो ने सीईओ का पद संभाला। एलन मस्क ने एक ट्वीट में बताया था कि लिंडा मुख्य तौर पर कारोबार संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि वे उत्पाद डिजाइन और नई टेक्नोलाजी पर ध्यान देंगे।

 

 

#Twitter पर ब्लू टिक

Source : Agency

पाठको की राय