Tuesday, October 20th, 2026

अब ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, आज ही खाना शुरू करें यह फूड्स

मैक्रोन्यूट्रिएंट्स ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनकी आपके शरीर को बेहतर कामकाज करने, ऊर्जा बनाने और बीमारी को रोकने के लिए जरूरत होती है। इनमें फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, लिपिड और बहुत कुछ होता है। बेशक शरीर को सभी पोषक तत्व चाहिए लेकिन फाइबर को सबसे जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक माना जाता है, जो आपको किसी भी कीमत पर चाहिए।

फाइबर के क्या फायदे हैं? फाइबर आपके पाचन तंत्र को मजबूत और बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके अलावा फाइबर का सबसे बड़ा लाभ है यह है कि यह डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी सहायक है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो Detoxpri की फाउंडर एंडहोलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर आपको फाइबर से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको किसी भी कीमत पर डाइट में शामिल करना चाहिए।

दालें (साबुत अंकुरित)

मूंग, राजमा, लोबिया आदि जैसी दालें फाइबर से भरपूर होती हैं, जो वजन मेंटेन रखने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता करती हैं। इनमें रेसिस्टेंट स्टार्च भी होता है जो भोजन के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और हाइपोग्लाइसीमिया को रोकता है।

हरे पत्ते वाली सब्जियां

पालक, पत्तागोभी, मेथी, चुकंदर आदि पत्तेदार सब्जियां फाइबर से भरी होती हैं। इनमें वो सभी तरह के जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए चाहिए।

साबुत अनाज

प्रोसेस्ड अनाज के बजाय साबुत अनाज जैसे आटा, ज्वार, बाजरा, ब्राउन चावल, साबुत गेहूं की ब्रेड या पास्ता आदि का अधिक सेवन करें। ये फाइबर वाली चीजें ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करती हैं और प्रीडायबिटीज और डायबिटीज वालों को लिए बेहतर हैं।

नट्स और सीड्स

फाइबर से भरपूर नट्स और सीड्स जैसे चिया, अलसी, तिल, बादाम, अखरोट आदि प्रीडायबिटीज और डायबिटीज वाले व्यक्तियों के लिए एकदम बढ़िया सौदा हैं। इनके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

फल

डायबिटीज मैनेज करने के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फाइबर वाले फलों का सेवन करना चाहिए। ब्लड शुगर कम करने वाले और इम्यून पावर बढ़ाने वाले फलों की लिस्ट में अमरूद, जामुन, सेब, आदि और संतरे आदि जैसे खट्टे फल शामिल हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय