Tuesday, October 20th, 2026

अब मायावती पर हमलावर हुए अखिलेश, कहा- BJP में हैं बसपा के 'गुरु'

हरदोई
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इसकी प्रमुख मायावती को लेकर अब तक कमोबेश चुप रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने सोमवार को जोरदार हमला किया। हरदोई में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव ने बसपा और बीजेपी में मिलीभगत का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि बसपा के उम्मीदवार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह तय करते हैं तो अखिलेश ने कहा कि बसपा के गुरु बीजेपी में बैठे हुए हैं।

संडिला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''मैं मानता हूं कि आप समझते हैं कि जो हाथी पर बैठे (बीएसपी का चुनाव चिह्न) हैं, कहीं भी जा सकते हैं। उनके गुरु कहां बैठे हैं? उनके गुरु बीजेपी में बैठे हैं।'' समाजवादी पार्टी ने स्थानों का नाम बदलने को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा।  

अखिलेश ने कहा, ''वह (सीएम योगी आदित्यनाथ) ने हर चीज का नाम बदल दिया। अब एक अखबार ने उनका नाम बदल दिया है। अब वह बोल्डजोर वाले बाबा हैं। यह साफ है कि लड़ाई जनता और बीजेपी के बीच है और हम जनता के साथ हैं।'' गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया तो फैजाबाद का नाम बदकर अयोध्या किया गया। हालांकि, अखिलेश यादव ने 2012 से 2015 के बीच 9 जिलों के नाम बदले थे।  

 

#मायावती

Source : Agency

पाठको की राय