Friday, October 23rd, 2026

अब ट्रैन में सफर के दौरान हेल्थ सर्विसेस के लिए लगेंगे 120 रूपए, मेडिसिन चार्ज एक्सट्रा

भोपाल
कोरोना संक्रमण के दौरान भोपाल मंडल के स्टेशनों से चलने एवं गुजरने वाली सभी टेÑनों में यात्रियों को सफर के दौरान झटका लगेगा। इसकी वजह ये है कि उन्हें यात्रा के दौरान मिलने वाली फ्री-हेल्थ सर्विसेज पर अब 120 रूपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा मेडिसिन के लिए अलग से चार्ज चुकाना होगा। यह बदलाव लागू कर दिया गया है। भोपाल डिवीजन रेलवे के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से बदलाव किया गया है। उसमें यात्रियों को मिलने वाली फ्री हेल्थ सर्विसेस पर अब चार्ज भुगतान करना होगा। इसमें फर्स्ट एड का प्रारंभिक इलाज मिलेगा। इसके अलावा जो दवाएं दी जाएंगी। इसका चार्ज अलग से तय किया जाएगा।

 

#train#medicine

Source : Agency

पाठको की राय