Monday, October 19th, 2026

मेलबर्न एयरपोर्ट पर घंटों फंसे नोवाक जोकोविच, फिर कैंसल कर दिया गया एंट्री वीजा

नई दिल्ली

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी बुधवार की शाम मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचे, जहां वह घंटों फंसे रहे और फिर ऑस्ट्रेलिया ने उनका एंट्री वीजा रद्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब बचाने के लिए मेडिकल छूट पाने के लिए जोकोविच इतना ज्यादा उलझ गए कि उन्होंने अपने वीजा पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया और इसी वजह से उन्हें मेलबर्न एयरपोर्ट पर इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

खबर के मुताबिक जोकोविच बुधवार को स्थानीय समय के मुताबिक लेट नाइट से कुछ देर पहले टुल्लमरीन एयरपोर्ट पर पहुंच गए, लेकिन उनके वीजा आवेदम में गलती थी, जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए मेडिकल छूट गई थी, जिसको लेकर भी काफी विवाद चल रहा है। कुछ लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं कि किस आधार पर जोकोविच को मेडिकल छूट दी गई है। दरअसल जोकोविच कोविड-19 के लिए फुली वैक्सीनेटेड नहीं हैं और इसके बावजूद उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।
 
ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर फोर्स ने एक बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में आने के लिए जोकोविच सभी दस्तावेज नहीं दे पाए इसलिए उनका वीजा रद्द कर दिया गया है। जो भी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नहीं हैं अगर उनके पास वैलिड वीजा नहीं होता है या एंट्री नहीं होती या फिर जिनका वीजा कैंसल हो जाता है, उन्हें ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट कर दिया जाता है।' कुछ लोकल मीडिया ने दावा किया है कि जोकोविच के लॉयर इस फैसले को पलटने के लिए कानूनी जंग लड़ेंगे।

 

#नोवाक जोकोविच

Source : Agency

पाठको की राय