Monday, October 19th, 2026

4वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम आठ में जगह नोवाक जोकोविच

मेलबर्न
शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एड्रियन मन्नारिनो को 6-0, 6-0, 6-3 से हराकर 14वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम आठ में जगह बना ली है।

20वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी को हराकर दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी ने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अपना 58वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में स्थान हासिल किया।

36 वर्षीय खिलाड़ी ने मन्नारिनो के खिलाफ अपने अजेय रिकॉर्ड को 5-0 तक बढ़ा दिया और मेलबर्न पार्क में बाएं हाथ के खिलाड़ियों के खिलाफ अपने अपराजित रिकॉर्ड को 11-0 तक बढ़ाया। साथ ही लगातार 32वीं ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत हासिल की।

मन्नारिनो, जो एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वोच्च 19वें नंबर पर हैं। अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, जिस खेल से वह दुनिया के कई बेहतरीन खिलाड़ियों को परेशान करते हैं उससे जोकोविच को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

मंगलवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का सामना 7वीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास और 12वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।

 

 

#नोवाक जोकोविच

Source : Agency

पाठको की राय