Sunday, October 25th, 2026

चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के गठन की अधिसूचना जारी, मिंज आयोग के होंगे अध्यक्ष

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरजियस मिंज राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष होंगे। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 243-झ के खण्ड (1) सहपठित यथा संशोधित छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अधिनियम 1994 की धारा 3 के तहत किया गया है।

राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सरजियस मिंज को वित्त विभाग के उप सचिव आनंद मिश्रा, अवर सचिव वित्त शरद परसाई ने उनके आवास पर पहुंचकर अधिसूचना की प्रति सौंपी और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

#Notification

Source : Agency

पाठको की राय