Friday, October 23rd, 2026

20 पटवारियों को थमाया नोटिस

रायगढ़
जिले के विभिन्न इलाकों से लगातार शिकायतें कलेक्टर आफिस तक पहुंच रही थी। पंजीयन काम में देरी करने के मामले में जिला कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर भीम सिंह ने एक साथ 20 पटवारियों को शो काज नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस में कलेक्टर ने देरी को लेकर सवाल किया है। इधर नोटिस मिलने से पटवारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पटवारियों की शिकायतें मिल रही थी। वहीं अब काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारी को कलेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। यह भी कहा गया है कि समय पर नोटिस का जवाब नहीं मिला और आगे भी इस प्रकार की शिकायतें मिली तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 

Source : Agency

पाठको की राय