Wednesday, October 21st, 2026

सिर्फ जय श्रीराम ही नहीं बोलना है, उनके बताये रास्ते पर भी चलना है : मोहन भागवत

नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वयंतसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि देश को आजादी के 75 साल बाद जितना आगे बढ़ना चाहिए था, वह उतना आगे नहीं बढ़ पाया है.

देश को विकास के रास्ते परआगे ले जाने के लिए हमें सही रास्ते पर चलना होगा, तभी हम आगे बढ़ेंगे. हमने तरक्की के रास्ते को नहीं पकड़ा इसलिए हम उस रफ्तार से विकास नहीं कर पाये, जिस तेजी से करना चाहिए था.

देश में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. मोहन भागवत ने आज दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि आज हम देश में जय श्रीराम का नारा बड़े जोश से लगाते हैं, लगाना भी चाहिए, लेकिन हमें भगवान राम के बताये रास्ते पर भी चलना चाहिए.

मोहन भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया में जितने महापुरुष हुए होंगे, उससे अधिक पिछले 200 साल में हमारे देश में हुए हैं. इन सभी महापुरुषों का जीवन उल्लेखनीय रहा है. इन सबने यह बताया है कि हमें दूसरों की भलाई करनी चाहिए. ये अलग बात है कि यह रास्ता कठिन है.

 

#Mohan Bhagwat

Source : Agency

पाठको की राय