Tuesday, October 20th, 2026

सिर्फ मुहांसे नहीं बल्कि इनके निशान की भी करें छुट्टी, दो तरह से लगाएं मुलतानी मिट्टी का लेप

यदि आपके चेहरे पर मुहांसे निकल रहे हैं या पिंपल्स के निशान हैं तो आप परेशान होने की वजाय मुलतानी मिट्टी के अलग-अलग प्रकार के लेप बनाकर अपनी समस्या का समाधान कर सकती हैं। मुहांसे होने पर आपको अलग चीजों का उपयोग करके मुलतानी मिट्टी का लेप बनाना है और मुहांसों के निशान मिटाने के लिए अलग चीजों का उपयोग करना है। 

मुहांसों वाली त्वचा के लिए

आपकी त्वचा पर मुहांसों की समस्या है तो आप मुलतानी मिट्टी में चंदन पाउडर मिलाकर इसका फेस पैक बनाएं । आप दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर मिलाएं और यहां बताई गई अन्य चीजें भी पेस्ट में मिला लें। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी।
गुलाबजल
नीम की पत्तियां
आप या तो नीम की ताजी पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसमें मिक्स कर लें या फिर नीम की सूखी पत्तियों का पाउडर ले आएं।

इस तरह लगाएं और हटाएं यह लेप

मुहांसों वाली त्वचा पर लेप लगाना और इसे हटाना भी आसान नहीं होता है। इसलिए त्वचा पर लेप लगाने से पहले भी चेहरा धो लें और लेप लगाने के बाद 20 मिनट तक इसे सूखने दें। फिर अपने चेहरे को पानी से गीला करें और हल्के-हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। ध्यान रखें आपको मुहांसों को रगड़ना या छीलना नहीं है। यह पेस्ट लगाने से धीरे-धीरे ये पूरी तरह गायब हो जाएंगे।
भारी पड़ जाती है फेसवॉश के दौरान की गई ये गलती, ज्यादातर महिलाएं करती हैं ऐसा

मुहांसों के निशान मिटाने के लिए

त्वचा से मुहांसों के निशान मिटाने के लिए मुलमिट्टीतानी और संतरे के छिलके का पाउडर एक-एक चम्मच लें। अब इसे इन चीजों के साथ मिलाकर लेप बना लें।
2 चम्मच पके हुए केले का पेस्ट
1 चम्मच नींबू का रस
गुलाबजल
तैयार लेप को 20 से 25 मिनट त्वचा पर लगा रहने दें और फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार यह लेप लगाएं। आपकी त्वचा से निशान पूरी तरह गायब हो जाएंगे। 

 

Source : Agency

पाठको की राय