Sunday, October 25th, 2026

औरंगजेब नहीं, अब एपीजे अब्दुल कलाम लेन कहिए, NDMC ने नाम बदलने की दी मंजूरी

नई दिल्ली

मध्य दिल्ली में स्थित औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बुधवार को यह घोषणा की। NDMC के सदस्यों की बैठक में इस मार्ग का नाम बदलने को मंजूरी दी गई। NDMC ने अगस्त, 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड कर दिया था।

औरंगजेब लेन मध्य दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर के नाम पर और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी।

 

#NDMC

Source : Agency

पाठको की राय