Tuesday, October 20th, 2026

एक भी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला जर्जर और भवनविहीन नहीं होंगे

मुंगेली
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर वसंत ने जिले में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला के भवनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि रोजगार के अवसरों से लेकर अच्छे नागरिकों के  निर्माण में शाला भवनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस हेतु जिले में एक भी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला जर्जर और भवनविहीन नहीं होंगे। अत: उन्होने प्रत्येक जर्जर और भवन विहीन शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के लिए नये भवन निर्माण करने की बात कहीं और जर्जर एवं भवन विहीन शालाओं की सूची उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।

 

#buildingless

Source : Agency

पाठको की राय