Wednesday, October 21st, 2026

उत्तर कोरिया ने ड्रोन, मिसाइलों के साथ परमाणु हमला करने की चेतावनी दी

सियोल
 उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को ‘‘असहाय अवस्था में छोड़ने’’ का आह्वान करते हुए  चेतावनी दी कि इस सप्ताह उसके क्रूज मिसाइल परीक्षणों को परमाणु हमले के तौर पर देखा जाए। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा पिछले सप्ताह व्यापक स्तर पर सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद से उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों का परीक्षण तेज कर दिया है।

उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को युद्ध के लिए पूर्वाभ्यास करार देता है, जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को रक्षात्मक उपायों को बढ़ाने की कवायद कहते हैं।

प्योंगयांग की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि किम ने तीन दिवसीय एक अभ्यास की निगरानी की जिसमें दुश्मन की नौसैन्य संपत्तियों और बंदरगाहों के खिलाफ परमाणु हमलों का अभ्यास किया गया। इन परीक्षणों में परमाणु हथियारों को नष्ट करने का अभ्यास भी किया गया।

केसीएनए ने कहा कि इन अभ्यास का उद्देश्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया को ‘‘परमाणु संकट’’ के बारे में सचेत करना था क्योंकि उनके ‘‘जानबूझकर, लगातार और उकसावे वाले युद्ध अभ्यास’’ जारी हैं जिसे उत्तर कोरिया युद्ध का पूर्वाभ्यास मानता है।

यह खबर तब आयी है जब कुछ घंटे पहले दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक यियोल ने उत्तर कोरिया द्वारा उसके ‘‘बेतुके उकसावे’’ की भरपायी करने का संकल्प जताया। केसीएनए ने कहा कि ताजा अभ्यास से समुद्र के भीतर परमाणु हमला करने की उत्तर कोरिया की क्षमता की पुष्टि होती है।

 

 

#उत्तर कोरिया ने ड्रोन#

Source : Agency

पाठको की राय