Sunday, October 25th, 2026

22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, 27 को वापस ले सकेंगे नाम निर्देशन पत्र

भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 26 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा, इसलिए राज्यसभा उप निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र वापसी की प्रक्रिया अब 27 अगस्त को होगी। पहले यह प्रक्रिया 26 अगस्त को होना थी।

राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश राज्यसभा उप निर्वाचन को लेकर अधिसूचना विगत 7 अगस्त को जारी कर दी गई है। प्रदेश में राज्यसभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 14 अगस्त से जारी है, जो बुधवार 21 अगस्त तक चलेगी। गुरूवार 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।

राजन ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

 

 

#Anupam Rajan

Source : Agency

पाठको की राय