Tuesday, October 20th, 2026

हज कमेटी में छह सदस्यों का मनोनयन

रायपुर
राज्य शासन द्वारा हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 17 सहपठित धारा 18 एवं छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति नियम 2002 के नियम 4 सहपठित नियम 5 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का अध्याधीन छग राज्य हज कमेटी में सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

नामित सदस्य हैं - मौलाना कारी, सैय्यद अश्फाक अहमद अंजुम - पेश ईमामजामा मजिस्द हलवाई लाइन रायपुर, मौलाना डा. कारी ईमरान अशरफी - पेश ईमाम मस्जिद बैरनाबाजार रायपुर, मौलाना असगर मेहन्दी, हैदरी मस्जिद मोमिनपारा रायपुर, इम्तियाज अहमद पिता सैदुरजफर मु.पो. आमनदोन, नगर पंचायत प्रतापपुर, ईदगाह वार्ड नंबर 6 सूरजपुर, श्रीमती डा. रुबिना अल्वी, आरके नगर दिपीका स्कूल के पीछे राजनांदगांव, शमीम अख्तर संजय नगर रायपुर।

 

Source : Agency

पाठको की राय