प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी एवं सत्कार के लिये
भोपाल
राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 नवम्बर को भोपाल आगमन के अवसर पर उनकी अगवानी, विदाई एवं सत्कार के लिये मंत्रि-मण्डल के 5 सदस्यों को "मिनिस्टर इन वेटिंग'' नामांकित किया गया है। एयरपोर्ट भोपाल के लिये वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा को "मिनिस्टर इन वेटिंग'' नामांकित किया गया है।
इसी तरह जम्बूरी मैदान हेलीपेड के लिये सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, जम्बूरी मैदान कार्यक्रम के लिये नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय हेलीपेड के लिये नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग और हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लिये पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुउषा ठाकुर को "मिनिस्टर इन वेटिंग'' नामांकित किया गया है।

पाठको की राय