Tuesday, October 20th, 2026

10 हजार रुपये से कम भारत में लॉन्च हुआ Nokia C32


नई दिल्ली

Nokia C32 को भारत में बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। Nokia C32 एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है। इसे दो स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने कहा है कि इस फोन की बैटरी तीन दिन तक चल सकती है। चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स।

कीमत:
Nokia C32 की कीमत 8,999 रुपये से कम है। यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। इसे नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर दिया जाएगा। इसके लिए आपको हर महीने 1,584 रुपये देने होंगे। इसे बीच पिंक, चारकोल और मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स:
फोन में कर्व्ड 2.5D 6.55 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1600 x 700 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को वर्चुअली 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia C32 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्टेड प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी दिया गया है। फोन में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय