2 दिन की बैटरी लाइफ वाला Nokia C20 Plus फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये
नई दिल्ली
भारतीय बाजार में सोमवार को नया Nokia C20 Plus स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। यह एक किफायती नोकिया फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन की बैटरी लाइफ देता है। यह कंपन के Nokia C20 का अपग्रेड वर्जन है। नोकिया सी20 प्लस के साथ HMD Global ने Nokia C01 Plus, Nokia C10 और Nokia XR20 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है।
भारत में नोकिया सी20 प्लस की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। यह कीमत फोन के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है। जबकि फोन 3GB रैम + 32GB स्टोरेज विकल्प में भी आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। फोन 9 अगस्त से ही नोकिया इंडिया की वेबसाइट, प्रमुख मोबाइल रिटेलर्स, रिलायंस डिजिटल और जियो पॉइंट आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा।

पाठको की राय