नॉइस की नई स्मार्टवॉच: 10 दिन तक चलने वाली बेहद स्टाइलिश
नॉइज ने इस महीने की शुरुआत में ColorFit Thrill लॉन्च करने के बाद, बिल्कुल नए ColorFit Chrome स्मार्टवॉच के साथ वापसी की है. नए स्मार्टवॉच में कई आकर्षक विशेषताएं हैं जैसे धातु का फ्रेम और AMOLED डिस्प्ले. ColorFit Chrome स्मार्टवॉच में 10 दिन की बैटरी लाइफ और कई फीचर्स ऑफर किए जाते हैं. आइए जानते हैं ColorFit Chrome स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स...
Noise ColorFit Chrome smartwatch में स्क्वेयर डायल मिलता है, जिसमें मेटेलिक स्ट्रैप और फ्रेम है. ColorFit Chrome में एक बड़ा 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो साफ और चमकदार है. आप इस स्मार्टवॉच के लिए 100 से अधिक वॉच फेस में से चुन सकते हैं, जिससे इसे आप अपने हिसाब से बना सकते हैं.
इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है, जिसका मतलब है कि आप इसे अपने फोन से बिना तार के जोड़कर सीधे बात कर सकते हैं. नॉइज़ ट्रू सिंक टेक्नोलॉडी इसकी कॉल क्वालिटी को बढ़िया बनाती है, जिससे आवाज साफ आती है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह स्मार्टवॉच काफी अच्छी है. यह आपके दिल की धड़कन को हर समय देख सकती है, आपके खून में ऑक्सीजन के स्तर को माप सकती है, आपकी नींद का रिकॉर्ड रख सकती है, तनाव कम करने में मदद कर सकती है और महिलाओं के लिए पीरियड्स का ट्रैक भी रख सकती है.
इसके अलावा, इस स्मार्टवॉच में कई तरह के स्पोर्ट्स मोड्स हैं और यह नॉयजफिट ऐप के साथ भी काम करती है. इसके अलावा, ये रिमाइंडर रखने, अलार्म लगाने, कैमरा कंट्रोल करने और म्यूजिक कंट्रोल करने में भी आपकी मदद करेगी. यहां तक कि इसमें कैलकुलेटर भी है. इसकी बैटरी भी काफी अच्छी है, जो रेगुलर इस्तेमाल में 10 दिन तक चल सकती है.
यह स्मार्टवॉच तीन रंगों में उपलब्ध होगी: एलीट सिल्वर, एलीट मिडनाइट गोल्ड और एलीट ब्लैक. इसकी शुरुआती कीमत 5,000 रुपये है और यह 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

पाठको की राय