Saturday, October 24th, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के सहायतार्थ समर्पण कार्यक्रम में प्रत्येक जिले में नियुक्त किया जाए नोडल अधिकारी

रायपुर
वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला तथा बच्चों की सहायता हेतु विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु चलाये जा रहे समर्पण कार्यक्रम में प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य महिला तथा बाल विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करना है। पुलिस के इस कार्य में आप सभी संगठनों की सहायता भी आवश्यक है। महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बुजुर्गों के भोजन, आवास, दवाई, विवाद में काउंसलिंग, अकेले रह रहे बुजुर्गों को मनोचिकित्सक की सुविधा एवं उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अवस्थी ने निर्देश दिये कि बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवश्यकता पड?े पर तत्काल सुविधाएं प्रदान की जाएं।

बैठक में विभिन्न संगठनों ने भी अपने सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं को अपराधियों से बचाने हेतु समाज में भी जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही महिलाओं तथा बच्चों को उन्हें कानून में प्राप्त अधिकारों की जानकारी देना भी आवश्यक है। बैठक में डीआईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, एआईजी श्रीमती पूजा अग्रवाल उपस्थित रहीं।

 

#Nodal officer

Source : Agency

पाठको की राय