Monday, October 19th, 2026

ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण व रोकथाम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार ने नोवल कोरोना वायरस के नवीन वेरियंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके तहत माइको कंटेनमेंट जोन बनाने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एन.आर.साहू, शासकीय अस्पतालों में आॅक्सीजन प्लांट निर्माण की प्रगति एवं नियंत्रण हेतु संबधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी,  विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग एवं होम आइसोलेशन हेतु अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम सुनील चंद्रवंशी, कोविड-19 के संबंध में मीडिया ब्रीफिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिप्ती वर्मा,  कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क आने वाले व्यक्तियों की आवश्यक समन्वय हेतु डिप्टी कलेक्टर मुकेश कोठारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किो गया है।

इसी तरह शासकीय अस्पतालों में बेड, दवाईयां, चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता एवं संसाधनों के उपलब्धता की आंकलन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल, कोविड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु डॉ. अविनाश चतुवेर्दी, कोविड जांच एवं रिपोर्टिग हेतु स्वतंत्र राहंगडाले,  कोविड टीके की उपलब्धता एवं टीकाकरण की प्रगति हेतु डॉ आशीष वर्मा,  होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की ट्रैकिंग एवं आवश्यक समन्वय हेतु अतिरिक्त तहसीलदार डॉ अंजली शर्मा, स्कूलों में 15-18 वर्ष के छात्रों के टीकाकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, महाविद्यालयों में छात्रों के टीकाकरण हेतु जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में निवासरत छात्रों के टीकाकरण हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उद्योगों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के कोविड टेस्टिंग एवं टीकाकरण हेतु मुख्य महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र एवं सहायक श्रमायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।

 

#Nodal officer

Source : Agency

पाठको की राय