Tuesday, October 20th, 2026

किसी ने सोचा नहीं था लेकिन हमें पता था कि हम पदक जीतेंगे : फुल्टोन

पेरिस
भारतीय हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टोन ने कांस्य पदक से अधिक की उम्मीद की थी लेकिन उन्हें खुशी है कि ‘अंडरडॉग’ भारतीय टीम ने निराशा से उबरकर पदक जीता। भारत ने स्पेन को 2.1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

फुल्टोन ने कहा, ‘‘हम इससे खुश नहीं है। हम पदक का बेहतर रंग चाहते थे लेकिन नहीं हुआ। लेकिन उसके बाद यही कर सकते थे कि पदक जीतकर ही लौटें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात यह है कि हम एक टीम बने और वह भी बहुत कम समय में। हमें विश्वास की जरूरत थी जो सबसे अहम है। हमने एशियाई खेलों से शुरूआत की हालांकि आस्ट्रेलिया में और प्रो लीग में कठिन समय भी देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि हम पदक जीत सकते हैं। हम यहां अंडरडॉग की तरह आये थे। किसी ने सोचा नहीं था कि हम सेमीफाइनल में होंगे।’’

 

 

#Fulton

Source : Agency

पाठको की राय