Saturday, October 24th, 2026

कानून से ऊपर कोई नहीं : मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की स्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाए। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। कानून से बढ़कर कोई नहीं है।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने अधिकारियों से जिले की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जिले की 3 वर्षो की उपलब्धि से अवगत कराया। बैठक में खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक राम दांगोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, आई जी हरिनारायणचारी मिश्र, डीआईजी तिलक सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

 

#No one above the law

Source : Agency

पाठको की राय